फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four tusker elephants camped in Kishanpur and trampled crops

Lakhimpur Kheri News: चार टस्कर हाथियों ने किशनपुर में डाला डेरा, रौंद डालीं फसलें

Sun, 02 Nov 2025 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 02 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Four tusker elephants camped in Kishanpur and trampled crops
दुधवा के जंगल में नेपाल के हाथी। फाइल फोटो।
बांकेगंज। नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से शनिवार को चार टस्कर हाथी पहुंचे हैं। इन्होंने बफरजोन की संपूर्णानगर रेंज से पीटीआर की हरीपुर रेंज होते हुए बफरजोन भीरा रेंज की महराज नगर बीट से किशनपुर अभयारण्य के मड़हा सेंक्शन में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

संभावना है कि इनका संकेत मिलने के बाद कुछ और हाथी नेपाल से आ सकते हैं। रात में हाथी बफरजोन मैलानी रेंज होते हुए जंगल से सटे पहाड़ नगर गांव के किसानों के खेतों में पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की गन्ने की फसल रौंद कर बर्बाद कर डाली।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने उनके पैरों के निशान और चरी फसल को देखकर हाथियों की मौजूदगी की पुष्टि की है। इसके बाद वन विभाग ने हाथियों की निगरानी शुरू कर दी है। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि हाथियों की मौजूदगी की पुष्टि के बाद निगरानी के साथ किशनपुर अभयारण्य, बफरजोन मैलानी रेंज की टीमें जंगल के आसपास बसे गांवों के ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed