{"_id":"6a47f97d62241f121007dd99","slug":"four-policemen-including-a-sub-inspector-suspended-in-the-rakheti-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-179017-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रकेहटी प्रकरण में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रकेहटी प्रकरण में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
Fri, 03 Jul 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के रकेहटी गांव निवासी अमित कुमार की शिकायत पर पुलिस विभाग ने दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
अमित कुमार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि छह जून की रात पुलिस टीम उनके घर में घुस गई, तोड़फोड़ की, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और अवैध वसूली की। शिकायत में एक सिपाही पर रुपये लेने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने दारोगा अर्जुन कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह, कांस्टेबल सूरज और रिक्रूट कांस्टेबल प्रज्ज्वल को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।