फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four people including inspector went to jail on charges of human trafficking

Lakhimpur Kheri News: मानव तस्करी के आरोप में दरोगा सहित चार लोग गए जेल

Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four people including inspector went to jail on charges of human trafficking
पुलिस की हिरासत में आरोपीगण-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। युवती को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश के चर्चित मामले में मितौली पुलिस ने शुक्रवार को दरोगा समेत चार आरोपियों को जेल भेज दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस पिछले कई दिन से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने से पहले मानव तस्करी की भी धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

बीती 25 अक्तूबर को थाना मितौली क्षेत्र की एक युवती का सौदा करने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस एक महीने तक युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने से कतराती रही। युवती ने गुड्डू, उसके दामाद और दरोगा योगेश पर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले ही सीडीआर और लोकेशन के माध्यम से जांच की, लेकिन दरोगा का नाम सामने आने के बाद जांच बंद कर दी गई। लगातार खबरें प्रकाशित हुई तो किरकिरी से बचने के लिए पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की। इसमें एक पार्टी के नेता का नाम भी सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर 48 घंटों तक पूछताछ की। मामला मानव तस्करी का निकला तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन पुलिस ने उच्चाधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने पकड़े गए चार आरोपियों विजय कुमार मौर्या, चंद्रभाल उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम दानपुर, आनंद जायसवाल निवासी मोहल्ला कटहली बाग सीतापुर व योगेश कुमार निवासी ग्राम मूसेपुर जिला बिजनौर को मानव तस्करी की धारा में जेल भेज दिया है।

जांच के बाद पुलिस ने बढ़ाई धाराएं
पहले पुलिस का कहना था कि युवती के साथ कोई अपराध नहीं हुआ तो कौन सी धारा में मुकदमा पंजीकृत किया जाए। अब जांच में कई तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने मानव तस्करी की धारा 143-2, 143-3 बढ़ाते हुए कार्रवाई की है।

कई और पर भी आ सकती है जांच की आंच
सीडीआर में कुछ ऐसे नाम सामने आए जो चर्चा का विषय रहे। इसमें एक राजनैतिक पार्टी के नेता का नाम भी प्रकाश में आया था। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed