{"_id":"6261a70f28ccea5a3e10b32e","slug":"four-out-of-five-tube-wells-stalled-in-londonpur-grunt-area-lakhimpur-news-bly482202948","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदनपुर ग्रंट क्षेत्र में पांच में चार नलकूप ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदनपुर ग्रंट क्षेत्र में पांच में चार नलकूप ठप
विज्ञापन
उदयपुर में बंद पड़ा नलकूप।
सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसलें, किसान परेशान
ममरी। शासन के कड़े निर्देश के बाद भी ब्लॉक कुंभी गोला क्षेत्र की 28 मजरा गांव वाली ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रंट में सिंचाई सुविधा के लिए कहने को तो पांच सरकारी नलकूप हैं, लेकिन इनमें से चार ठप पड़े हैं। इस कारण किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निजी ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रधान प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, पूर्व प्रधान रणधीर सिंह आदि पंचायतवासियों का कहना है कि कहने मात्र को पंचायत के मजरा प्रसादपुर, कुन्नूपुर, नंगापुर और उदयपुर गांव में पांच सरकारी नलकूप हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश जल निगम विभाग की लापरवाही के चलते प्रसादपुर को छोड़कर चार नलकूप महीनों से खराब पड़े हैं। किसानों को मजबूरन खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई करने के लिए हजारों रुपये खर्च कर निजी नलकूप का सहारा लेना पड़ रहा है।
आरोप है कि जल निगम के अधिकारी कभी कभार ही आते हैं और नलकूप देखकर चले जाते हैं। यहां पर सिंचाई के लिए नहर का साधन भी मौजूद नहीं है। ज्यादातर किसान सरकारी नलकूपों पर निर्भर हैं। उधर, नलकूप ऑपरेटर बृजेश कुमार का कहना है कि उनके कार्यक्षेत्र में तीन नलकूप हैं, जिसमें से दो नलकूप चालू हैं। बाकी नलकूपों के मोटर फुंके होने की वजह से ठप पड़े हुए हैं। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है जिन्हें मिस्त्री बुलाकर शीघ्र ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।