फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   four new cases of covid reported in lakhimpur kheri

Corona Updates: लखीमपुर खीरी में चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले, अब सक्रिय मामले हुए नौ

Tue, 11 Apr 2023 07:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Apr 2023 07:21 PM IST
सार

मितौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 19 मार्च को कोरोना संक्रमितों के मिलने की शुरुआत अभी तक थमी नहीं है। मंगलवार को चार और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
four new cases of covid reported in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। नए मरीजों में दो महिलाएं मितौली क्षेत्र की निवासी हैं। एक पुरूष सीएचसी मोहम्मदी के कस्बा बरवर और दूसरा संक्रमित पलिया सीएचसी के गांव मझगई निवासी हैं। दोनों पुरूषों का इलाज लखनऊ में चल रहा है। जनवरी से 11 मार्च तक कुल 66 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 57 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या नौ है।

विज्ञापन


मितौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 19 मार्च को कोरोना संक्रमितों के मिलने की शुरुआत अभी तक थमी नहीं है। तब से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। अब तक 67 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या मितौली सीएचसी क्षेत्र में रहने वालों की है। मंगलवार को जिले में जिन चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक महिला दतेली और दूसरी मितौली सीएचसी क्षेत्र के गांव खुर्रमनगर की निवासी है। 
विज्ञापन


नोडल प्रभारी डॉ. धनीराम ने बताया कि दोनों महिलाएं आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित पाई गई हैं, जबकि दोनों पुरुषों में युवक का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में और बुजुर्ग का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से अब तक मिले संक्रमति- 66
स्वस्थ हुए- 57
जिले में एक्टिव संक्रमित- नौ
होम क्वारंटीन- छह
अस्पताल में भर्ती- तीन

पिछले 24 घंटे में हुई जांच
एंटीजन- 528
आरटीपीसीआर-858
स्क्रीनिंग- 185

कब कब मिले संक्रमित
19 मार्च- एक
21 मार्च- एक
24 मार्च- एक
26 मार्च-39
28 मार्च-चार
29 मार्च- दो
दो अप्रैल- दो
तीन अप्रैल- एक
पांच अप्रैल-पांच
छह अप्रैल- तीन
सात अप्रैल- एक
आठ अप्रैल-दो
11 अप्रैल- चार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed