फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four neighborhoods of the city in the dark zone, the danger of diseases looming

Lakhimpur Kheri News: डार्क जोन में शहर के चार मोहल्ले, मंडरा रहा बीमारियों का खतरा

Sun, 09 Jul 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four neighborhoods of the city in the dark zone, the danger of diseases looming
सरैया पूर्वी सरेया पूर्वी नई बस्ती में गंदगी
लखीमपुर खीरी। संक्रामक बीमारियों को लेकर शहर के चार मोहल्ले डार्क जोन में रखे गए है। इनमें जलभराव होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा मलेरिया विभाग की सूची में सात ब्लॉक के दस गांव भी शामिल हैं। इनमें पिछले साल डेंगू और मलेरिया बुखार फैला था। ऐसे में इन जगहों पर फिर से मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छता के तमाम दावों के बावजूद मच्छरजनित बीमारियों ने पिछले साल 421 लोगों को अपनी चपेट में लिया था। इसमें मलेरिया के 103, डेंगू के 85 और फाइलेरिया के 233 केस सामने आए थे। मलेरिया विभाग ने जलभराव वाले शहर के चार मोहल्लों के साथ गांव और कस्बों को डार्क जोन में शामिल किया है।
विज्ञापन

इनमें ब्लॉक बिजुआ का एक, धौरहरा का एक, फूलबेहड़ का एक, बांकेगंज का एक, पलिया का एक, मोहम्मदी का एक और निघासन के चार गांव शामिल हैं। इनमें बारिश होने से जलभराव है। इसके बावजूद जलनिकासी से लेकर साफ सफाई के मामले में जिम्मेदार लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इससे जलभराव, गंदगी और कीचड़ ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक- गांव

बिजुआ- बिजुआ

धौरहरा- धौरहरा

फूलबेहड़- खैइयां

पलिया- पलिया

बांकेगंज- मैलानी

निघासन- हरिसिंगपुर, निघासन, बथुआ टांडा, बड़ा बरसोला कलां

मोहम्मदी- फिरोजपुर
नगर पालिका लखीमपुर - गंगोत्रीनगर, शिव कॉलोनी, शास्त्रीनगर, प्रकाशनगर

लखीमपुर: प्रकाशनगर में मच्छरों के लिए मुफीद बना जलजमाव

सरैया पूर्वी सरेया पूर्वी नई बस्ती में गंदगी

सरैया पूर्वी सरेया पूर्वी नई बस्ती में गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed