{"_id":"69a1d86eb80ac092b00ada30","slug":"four-lane-construction-from-sankata-devi-to-lalpur-after-holi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169317-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी से लालपुर तक फोरलेन निर्माण होली बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी से लालपुर तक फोरलेन निर्माण होली बाद
Fri, 27 Feb 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के संकटा देवी चौराहे से लालपुर बैरियर तक 3.65 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण होली के बाद शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल निगम व विद्युत निगम को संबंधित पाइपलाइन और विद्युत लाइन शिफ्टिंग के निर्देश दिए जा चुके हैं।
यह फोरलेन बनने के बाद शहर के इंट्री पॉइंट पर यातायात सुगम हो जाएगा। सीडीओ अभिषेक कुमार ने इस पहल की स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिए हैं और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इस परियोजना के लिए कुल 31.61 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें से पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए 1.44 करोड़ रुपये जल निगम को दिए जा रहे हैं, जिनमें से 72.4 लाख रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए करीब 1.22 करोड़ रुपये बिजली निगम को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव अभी स्वीकृति के इंतजार में है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि होली के बाद कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, ताकि शहर के प्रवेश मार्ग पर यातायात में सुधार हो और लोगों को आवागमन में आसानी हो।