फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four flood centers, 12 flood outposts were built

Lakhimpur Kheri News: चार बाढ़ केंद्र, 12 बाढ़ चौकियां बनीं

Thu, 27 Jul 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Four flood centers, 12 flood outposts were built
तिकुनिया। तहसील निघासन में आने वाली बाढ़ से निबटने और बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को बचाने के लिए तहसील प्रशासन ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं। तहसील प्रशासन ने शारदा, मोहाना नदी से ग्रामीणों को बचाने के लिए 12 बाढ़ चौकियां और चार बाढ़ केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार भीम चंद्र ने बताया कि तहसील में बॉर्डर पर मोहाना नदी और निघासन से सटकर बह रही शारदा नदी में बाढ़ आने पर निकटवर्ती ग्रामीणों को बचाने के लिए तहसील निघासन में 12 बाढ़ केंद्र निघासन, हैदराबाद, मिर्जागंज बंभनपुर, चंदनपुरवा, ग्रंट नंबर 12, सिंगाही, तिकुनिया मंडी समिति, कड़िया डांगा, गजियापुर में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। चार बाढ़ केंद्र तहसील भवन निघासन, रामा देवी इंटर कॉलेज भगवानपुर, रामा देवी इंटर कॉलेज, बंभनपुर, गांधी इंटर कॉलेज बेलरायां प्राथमिक पाठशाला ढकेरवा को बनाया गया है। इसके अलावा 35 नाविकों को नाव सहित तैयार रखा गया है। बाढ़ पीड़ितों को भोजन के लिए ठेकेदार के माध्यम से व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed