फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four day corona vaccination from today

चार दिवसीय कोरोना टीकाकरण आज से

Wed, 27 Jan 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four day corona vaccination from today
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य महकमा बृहस्पतिवार से चार दिवसीय अभियान शुरू करने जा रहा है, जो पांच फरवरी तक चलेगा। इस दौरान पहले चरण के पंजीकृत कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। इससे पहले दो बार हुए टीकाकरण में 1480 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से जिले में 17 जगहों पर टीकाकरण होगा। बृहस्पतिवार को जिला एवं महिला अस्पताल सहित जिले की 15 सीएचसी पर कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए हर जगह दो-दो टीमें लगाई गई हैं। टीकाकरण करने वाली एएनएम को एक बार फिर से प्रशिक्षण दिया गया है। डॉ. बलबीर ने बताया कि सभी अधीक्षकों को टीकाकरण के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन कराने के लिए निर्देशित कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को करीब 3400 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन

इन दिनों होगा टीकाकरण
28 एवं 29 जनवरी चार एवं पांच फरवरी
टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य- करीब 12,481
पहले के दिनों में हुआ टीकाकरण
तारीख लगा टीका निर्धारित लक्ष्य
16 जनवरी 296 400
22 जनवरी 1184 2000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed