{"_id":"6a1dc97cb95e8ba54a0b5fb6","slug":"four-arrested-with-22260-grams-of-brown-sugar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-176539-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 22.260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 22.260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार
Mon, 01 Jun 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की गोदावरी नगर पालिका वार्ड-दो अतरिया और कैलारी गांव पालिका के सुरमी नाला घाट क्षेत्र से नेपाल पुलिस ने एक नेपाली किशोरी समेत चार लोगों को कुल 22.260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
कैलाली जिला पुलिस के प्रवक्ता एवं डीएसपी राज कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारत के पलिया क्षेत्र से ब्राउन शुगर लाकर अतरिया के एक घर में बिक्री की जाती है। सूचना के आधार पर मालाखेती डीएसपी हीरा सिंह माहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोदावरी नगर पालिका वार्ड-दो अतरिया के एक घर में छापा मारा।
वहां से पुलिस ने कंचनपुर जिला भीमदत्त नगर पालिका वार्ड-छह निवासी धर्मानंद भट्ट (43), एक 17 वर्षीय किशोरी और गोदावरी नगर पालिका वार्ड-दो निवासी गोपाल तिमिलसिना (44) को पकड़ा। कमरे की तलाशी में 20.240 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा कैलारी गांव पालिका वार्ड-तीन स्थित सुरमी नाला घाट के पास से स्थानीय निवासी मिमुह चौधरी को 2.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के बाद सभी आरोपियों को मालाखेती और कैलारी थानों में लाकर पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में धनगढ़ी में 145 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय समेत दो लोग पकड़े गए थे।