फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four accused of cow slaughter arrested in an encounter in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: गोकशी करने के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Thu, 17 Sep 2026 02:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 17 Sep 2026 02:15 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी के चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इनमें वसीम के पैर में गोली लगी। उनके पास से तमंचा, कारतूस और गोकशी करने के औजार बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Four accused of cow slaughter arrested in an encounter in Lakhimpur kheri
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में मैलानी थाना पुलिस ने गोकशी की घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी वसीम के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


सीओ महक शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर को ग्राम झाला संसारपुर में दो गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया की तहरीर पर थाना मैलानी में अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


17 सितंबर को सिंघाताली पुलिया के पास तड़के करीब 4:30 बजे संदिग्धों की घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वसीम घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके तीन साथियों रूहीन, मोहसीम और नीलकंठ उर्फ राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने वसीम के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, एक चापड़, लोहे की छुरी, लकड़ी का ठीहा, चार प्लास्टिक की बोरियां, चार प्लास्टिक की रस्सियां और प्लास्टिक की पन्नी बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए भेजा गया है।

सीओ ने बताया कि आरोपी वसीम के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed