{"_id":"68c1d33090821a72b004d0f8","slug":"former-district-president-of-safai-karamchari-sangh-suspended-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-155395-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सफाई कर्मचारी संघ का पूर्व जिलाध्यक्ष निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सफाई कर्मचारी संघ का पूर्व जिलाध्यक्ष निलंबित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विभागीय अफसरों के आदेशों की अवहेलना करना और अन्य सफाई कर्मचारियों को भड़काने सहित कई गंभीर आरोपों में सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित कर्मचारी को मितौली ब्लॉक में अटैच करते हुए पूरे मामले की जांच एडीओ मितौली को सौंपी गई है।
डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सफाई कर्मचारी को निर्देश दिए गए थे कि प्रत्येक घर, दुकान, सार्वजनिक कचरा, बाजार एवं हॉस्पिटल आदि से बेकार प्लास्टिक, गत्ता, पॉलिथीन आदि को एकत्र कर प्रतिदिन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट पर पहुंचाया जाए।
बिजुआ ब्लॉक के कुंवरपुर कला में तैनात सफाई कर्मी वीरेंद्र कुमार ने सफाई कर्मचारियों के ग्राम पंचायत राज बिजुआ व्हाट्सअप ग्रुप पर पोस्ट डालकर कहा कि डीपीआरओ के इस आदेश की निंदा करते हैं। कर्मचारियों की पोस्टिंग गांव की सफाई के लिए है, न की कबाड़ियों वाला काम करने के लिए।
विज्ञापन
यह आदेश गलत है, इसके लिए हम सभी कर्मचारी एकत्रित होकर विरोध करेंगे कि यह आदेश निरस्त हो। इसके लिए जिम्मेदार सिर्फ जनपद के अधिकारी होंगे। डीपीआरओ ने बताया कि कर्मचारी की इस हरकत की जानकारी हुई तो नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया, लेकिन जवाब नहीं दिया। सफाई कर्मचारी वीरेंद्र कुमार ने ऐसा राजनीतिक रूप से जानबूझ कर किया है। ऐसे में सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मितौली ब्लॉक में अटैच कर दिया गया है।