फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former councilor alleges corruption in the municipality

Lakhimpur Kheri News: पूर्व सभासद ने नगर पालिका में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Sun, 09 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Former councilor alleges corruption in the municipality
लखीमुपर खीरी। शहर के एक पूर्व सभासद ने नगर पालिका में गबन व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गबन में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ न तो जांच की जा रही है और न ही कोई कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आईजीआरएस की शिकायतों के झूठे निस्तारण कर भ्रष्ट कर्मचारियों को संरक्षण देकर बचाया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला राजगढ़ के पूर्व सभासद अंशुमान माथुर ने रविवार को अपने आवास पर बैठक की। उन्होंने बताया कि रसीद संख्या 409493 पर छह अक्तूबर 2025 को 10080 रुपये जमा हुए, लेकिन नगर पालिका में इसकी जानकारी करने पर सिर्फ नकल शुल्क 50 और 25 रुपये ही जमा मिला। नगर पालिका की ओर से दी गई रसीद क्रमांक 0070 पर घासमंडी निवासी आशा देवी पत्नी सियाराम के नाम 550 रुपये जमा किए गए, लेकिन यह धनराशि पालिका में जमा नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद ने बताया कि रसीद बुक संख्या 223201 से 223300 पर करीब 11 लाख रुपये जमा हुए, जो नगर पालिका में जमा नहीं किए गए। साल 2020 में जारी रसीद बुक को अप्रैल, 2024 में पकड़ा गया। 25 जुलाई, 2025 को आठ लाख रुपये एकमुश्त बैंक में जमा कराए गए, जबकि यह धनराशि नगर पालिका में कैशियर के पास जमा कर कैश रजिस्टर पर अंकित करने के बाद कैशियर द्वारा जमा कराना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सभासद का कहना है कि इसकी जानकारी होने के बावजूद ईओ ने न तो गबन के मामले का मुकदमा दर्ज कराया और न ही संबंधित कर्मचारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की। सभासदों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान हिदायत नगर सभासद शमसुल हसन, शिव कालोनी के सभासद मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
---
पूर्व सभासद बिना तथ्य के आरोप लगा रहे हैं। अगर उनके पास कोई सबूत है तो वह मिलकर बताएं। जो उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed