फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest workers were blown away after seeing the tiger in front

बाघ को सामने खड़ा देख वन कर्मियों के उड़ गए होश, दहाड़ सुनकर सहमे क्षेत्रवासी

Sun, 07 Aug 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Forest workers were blown away after seeing the tiger in front
लीलापुर में ट्रैक्टर से पेट्रोलिंग करते वनकर्मी। - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। शनिवार सुबह पेट्रोलिंग करने गए वन कर्मियों के उस वक्त पसीने छूट गए, जब बाघ गन्ने के खेत से निकलकर ट्रैक्टर के सामने आ गया। डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव, जगदीश वर्मा, नरेंद्र वर्मा, राजेश और अन्य वनकर्मी जब जालीदार ट्रैक्टर लेकर पेट्रोलिंग करने पहुंचे तो बाघ गन्ने से निकलकर ट्रैक्टर के सामने आ गया।
विज्ञापन

इसे देख वन कर्मियों के होश उड़ गए। वन कर्मियों ने जब ट्रैक्टर पर चढ़कर शोर मचाया तो बाघ फिर गन्ने में घुस गया। गनीमत रही कि बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया। बाद में वनकर्मी काफी देर पेट्रोलिंग करते रहे लेकिन बाघ गन्ने में छिपा रहा। वन कर्मियों ने बताया कि लीलापुर के किसान हरिश्चंद्र वर्मा पर हमला करने वाला बाघ पहली बार सामने आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed