{"_id":"407b2a02eba090338669a50c9805a17c","slug":"forest-elephan-s-active-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथियों ने फिर ढाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली हाथियों ने फिर ढाया कहर
मझगईं
Updated Mon, 29 Dec 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
चौखड़ाफार्म के खेतिहर इलाके में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी जंगली हाथियाें के एक झुंड ने यहां आकर कई किसानाें की एकड़ों फसल तबाह कर दी।
दुधवा नेशनल पार्क से निकल कर आने वाले करीब 40-50 हाथियों के झुंड ने करीब एक सप्ताह से चौखड़ा फार्म इलाके में कहर ढा रखा है। यह हाथी यहां रोजाना आकर खेतिहर इलाके में बोई गई लाही, गेहूं, गन्ने की फसल को खाकर और पैरों से रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं। इसमें करीब सौ एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। हाथियों के झुंड ने रविवार की रात में किसान दयाल सिंह, सौदागर सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, तारा सिंह, बराती नाग, सुरेंद्र सिंह राना आदि किसानों की कई एकड़ फसल तबाह कर दी। हाथी यहां पूरी रात रहे और सोमवार को पौ फटते ही जंगल में वापस चले गए। फसलों के नुकसान से इलाके का किसान परेशान है।
इधर मझगईं रेंज के वन दरोगा शिवबाबू सरोज ने बताया कि हाथियों द्वारा किए जा रहे नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाथियों को भगाने के लिए गश्त की जा रही है और किसान भी इसमें सहयोग करें।