फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest department involved in the battle to summon Queen Sparrow

गौरैया रानी को बुलाने की मुहिम में वन महकमा भी शामिल

Sat, 27 Feb 2016 10:27 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Sat, 27 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Forest department involved in the battle to summon Queen Sparrow
गौरैया बचाने की मुहिम से भीरा वन महकमा भी जुड़ गया है। रेंजर की अगुवाई में वन अफसरों ने भीरा के एक स्कूल में गौरैया को बसाने के लिए घोंसले रखे। छात्रों को बताया कि आखिर क्यों छोटी सी चिड़िया हमसे दूर होती गई।
विज्ञापन

भीरा के छाजू राम केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में रेंजर मंगत सिंह मलिक की अगुवाई में पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों ने लकड़ी के घोंसले प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी मिश्रा को सौंपे। ये घोंसले स्कूल ग्राउंड में लगे छायादार पेड़ों के अलावा क्लास के रोशनदानों एवं खिड़कियों में रखवाए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर रेंजर मंगत सिंह मलिक ने छात्रों को गौरैया के हमारे बीच से गायब होने के कारण बताए। फारेस्टर नागेंद्र पांडे ने बताया कि आखिर आंगन की चिड़िया को कैसे हम फिर से बुला सकते हैं। रेंजर ने कहा कि भीरा रेंज की ओर से गौरैया बचाने की मुहिम को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में कस्बे के कई प्रबुद्ध नागरिक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी।  नगर के टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में गौरेया संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दक्षिण खीरी वन प्रभाग मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के क्षेत्रीय वनाधिकारी एचएस यादव ने  बच्चों को पिंजड़े देकर गौरेया पालने के लिए प्रोत्साहित किया।

 कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी एचएस यादव, वन दरोगा ओमप्रकाश वर्मा और रमेश कुमार मिश्रा ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में बीसी चौबे, इंद्रजीत सिंह, सोनल मेहरोत्रा, फरहीन खान, ईशा गुप्ता, हरीशंकर शुक्ला का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed