{"_id":"58359ed24f1c1bc05513b780","slug":"foreign-arrive-in-dudhwa-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा नेशनल पार्क में विदेशी आना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा नेशनल पार्क में विदेशी आना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
dudhwa
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के पर्यटकों ने घूमा जंगल
दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र 15 नवंबर को शुरू हुआ था। शुरुआती हफ्ते में वाइल्ड क्लिक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके बाद देसी के साथ विदेशी पर्यटकों का दुधवा नेशनल पार्क में आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
दुधवा नेशनल पार्क भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही दुर्लभ वन्यजीवों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसीलिए हर साल विदेशी पर्यटकों की भी दुधवा पार्क में मौजूदगी बनी रहती है। इस बार पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के कारण शुरुआती एक हफ्ते में जहां कम पर्यटक आए। वहीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता के समाप्त होते ही देसी के साथ ही विदेशी पर्यटकों का दुधवा में जमावड़ा लगने लगा है। पार्क में ब्रिटेन के मार्ककिट, जॉन जैकेब ने अपने दोस्तों के साथ दुधवा का भ्रमण किया। अब बुधवार को ब्रिटेन के ही राबर्ट और डायना जंगल भ्रमण के लिए पहुंचे। वे लोग दुधवा में नहीं रुके है लेकिन कई दिनों से लगातार जंगल भ्रमण को जा रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने जंगल का भ्रमण किया जहां पर उन्होंने कई जानवरों के दीदार किए। हालांकि उनको बाघ नहीं दिखाई दिया, जिससे वह थोड़ा मायूस भी दिखे।
पार्क घूमने दुधवा पहुंचा प्रमुख सचिव वन का परिवार
पलियाकलां। प्रमुख सचिव वन संजीव सरन का परिवार बुधवार को जंगल भ्रमण के लिए पहुंचा। पहले खुद प्रमुख सचिव वन भी आने वाले थे लेकिन वह देर शाम तक दुधवा नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव वन संजीव सरन को अभी एक दिन पहले ही पर्यटन विभाग का भी अतिरिक्त पद मिला है। जिसके बाद उनके दुधवा आने का प्रोग्राम था, जिसके लिए पार्क प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्थाएं भी की गई थीं लेकिन देर शाम तक प्रमुख सचिव वन नहीं आ सके। जबकि डीडी महावीर कौजलगि के अनुसार दोपहर तीन बजे उनका परिवार दुधवा पहुंच चुका था।