फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Force increased in Gaurifanta, seeing Nepal's situation

नेपाल के हालात देख गौरीफंटा में फोर्स बढ़ाई

Fri, 10 Mar 2017 11:01 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Force increased in Gaurifanta, seeing Nepal's situation
नेपाल के हालात देख गौरीफंटा में फोर्स बढ़ाई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ढाई घंटे तक सीमा बंद, बरती जा रही सतर्कता
 नेपाली संगठनों और नागरिकों के भारत विरोधी रूख को देखते हुए गौरीफंटा सीमा पर बड़ी तादाद में एसएसबी और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। सीमा पार नेपाल में हो रहे विवाद के दौरान करीब ढाई घंटे तक सीमा बंद रही। एसएसबी और पुलिस ने हालातों को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी है।
नेपाल के जिला कैलाली मुख्यालय धनगढ़ी में नेपाली संगठनों और नागरिकों के जुलूस प्रदर्शन और सीमा तक आने की कोशिशों की खबर लगते ही भारतीय सुरक्षा तंत्र सतर्क हो गया। हथियारों से लैस होकर एसएसबी व पुलिस के जवान सीमा पर तैनात हो गए। सीमा सुबह नौ बजे करीब सुबह 11.25 बजे तक बंद रही। बार्डर पर सुरक्षा को लेकर एसएसबी के वीएस सिद्घू तथा एचडी शेरखाने तथा कोतवाल अजित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी तुसलीराम चौरसिया आदि भी डटे रहे। बार्डर पर कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई थी। बार्डर बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात की खबर स्थानीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को दे दी है और बराबर संपर्क में हैं। अधिकारियों ने बताया कि हर हालात पर नजर रखी जा रही है और चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


बसही बार्डर पर हुई तोड़फोड़   
धनगढ़ी-नेपाल। बसही बार्डर पर हुए मामले को लेकर धनगढ़ी में शुक्रवार को भी सुबह से माहौल गर्मा गया। पुलिस से टकराव में नेपाली प्रदर्शनकारियों ने भंसार कस्टम कार्यालय का बैरियर तोड़ डाला।इससे पहले बृहस्पतिवार को उन्होंने दो भारतीय वाहनों के शीशे तोड़ दिए, जिससे भारतीयों में डर फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
सौहार्द बढ़ाने को हों प्रयास : डीएम
 भारतीय बार्डर गौरीफंटा से सटे नेपाली शहर धनगढ़ी में हो रही गतिविधियों की खबर मिलते ही डीएम आकाशदीप और एसपी मनोज झा बार्डर पर पहुंच गए और एसएसबी अधिकारियों समेत अन्य एजेंसियों के स्थानीय अधिकारियों से हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नेपाल के अधिकारियों के संग एक बैठक की और सौहार्द कायम रखने की बात कही। 
डीएम और एसपी ने यहां पहुंच कर एसएसबी अधिकारी वीएस सिद्घू, एसडी शेरखानी, गौरीफंटा कोतवाल अजित कुमार समेत सीमा की अन्य एजेंसियों के अधिकारियों से वार्ता की और हालात जानने के साथ ही नेपाल के कैलाली डीएम गोविंद प्रसाद रिजाल, एसपी अर्जुन चंद ठाकुर, एपीएफ एसपी गणेश संगरोला से हालात पर चर्चा की और ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों इस पर भी चर्चा की। डीएम ने कहा कि ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए कदम उठाएंगे। उन्होंने नेपाल अधिकारियों से भी ऐसी घटनाओं के न होने में सहयोग मांगा। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम ने एसएसबी की गोली लगने से नेपाली युवक की मौत की बात को सिरे से नकार दिया।
------------------------------------------
शांति के लिए सशस्त्र बलों का साझा प्रयास 
भारत नेपाल सीमा के गांव बसही में तनाव के चलते सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी के सेनानायक ने सीमा का भ्रमण किया और  बैठक कर सीमांत के ग्रामीणों से आपसी सौहार्र्द बनाए रखने की अपील की। इस बैठक में नेपाल पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे।
सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी लखीमपुर खीरी के सेनानायक मुकेश कुमार ने शुक्रवार की सुबह सीमा का निरीक्षण किया। उसके बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व व्यापारियों के साथ बैठक की जिसमें नेपाल पुलिस व सिविल पुलिस के लोग भी शामिल रहे। सेनानायक ने लोगों से सीमा पर भ्रामक अफवाह न फैलाने की अपील की साथ ही सभी लोगों से आपसी प्रेम व सौहार्र्द बनाए रखने को भी कहा। बैठक में नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर पूर्ण बहादुर धामी, राकेश कुमार चौधरी, चंदनचैकी इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडे, प्रधान कर्म सिंह, बालकराम, रामसहाय, रमेश कुमार सहित व्यापारी नागर लाल गुप्ता अशोक कुमार जिंदल राजपाल सिंघल, नरेश गर्ग, अशोक कुमार जिंदल आदि शामिल रहे।

एसएसबी डीआईजी पहुंचे, लिया हालात का जायजा
बसही बार्डर पर चल रहे विवाद की खबर के बाद एसएसबी के डीआईजी एके दास भी पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां मौजूद एसएसबी कमांडेंट दिलबाग सिंह वार्ता कर पूरे प्रकरण को जाना। इसके बाद कई दिशा निर्देश भी उन्होंने एसएसबी को दिए हैं। इसी बीच डीएम आकाशदीप भी मौके पर पहुंच गए। आईजी और डीएम में भी प्रकरण और हालत को लेकर वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed