Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   For three decades, diyas have been lit from the eternal flame on Diwali in every home

Lakhimpur Kheri News: तीन दशक से दीपावली पर अखंड ज्योति से जलते हैं घर-घर दीये

Sun, 19 Oct 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
For three decades, diyas have been lit from the eternal flame on Diwali in every home
गायत्री शक्तिपीठ खमरिया। संवाद
खमरिया। गायत्री शक्तिपीठ में जहां तीन दशक से अखंड ज्योति निरंतर प्रज्जवलित हो रही है। दीपावली पर श्रद्धालु इस ज्योति से दीप जलाकर अपने घरों के पूजा स्थल पर स्थापित करते हैं। उसी ज्योति से अन्य दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव का पर्व मनाते हैं।
विज्ञापन

इस पावन पर्व पर दीप के समक्ष प्रतिदिन प्रातः 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक अखंड जप, द्वादश ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक और 24 देव शक्तियों के निमित्त विशेष आहुतियां दी जाती हैं। यहां समस्त धार्मिक एवं सृजनात्मक गतिविधियां देव कन्याओं और ब्रह्मवादिनी बहनों द्वारा नियमित रूप से संपन्न कराई जाती हैं।
विज्ञापन

आध्यात्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ यहां स्वरोजगार प्रशिक्षण, अभावग्रस्तों को सहयोग, धर्मार्थ चिकित्सा परामर्श केंद्र, प्रज्ञा योग व्यायाम और आवासीय संस्कार शाला का संचालन भी निरंतर किया जा रहा है। समाजसेवा की भावना के तहत अब तक सर्वधर्म की 11,646 निर्धन कन्याओं के विवाह गृहस्थी के आवश्यक सामान सहित संपन्न कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंतर प्रज्वलित अखंड ज्योति में अब तक 93 क्विंटल से अधिक घी और प्रतिदिन संचालित नौ कुंडीय यज्ञशाला में 835 क्विंटल से अधिक हवन सामग्री का उपयोग हो चुका है। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस ज्योति के दर्शन और यज्ञ में सहभाग से चिकित्सा विज्ञान से असाध्य माने जाने वाले रोगों में भी चमत्कारिक लाभ प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed