फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   For the first time, women entered the field in the Agriculture Department

Lakhimpur Kheri News: कृषि विभाग में पहली बार फील्ड पर उतरीं महिलाएं

Sat, 05 Sep 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
For the first time, women entered the field in the Agriculture Department
आरुषि वर्मा
लखीमपुर खीरी। जिले के कृषि विभाग में अब महिलाएं भी फील्ड में उतरकर किसानों और कृषि कार्यों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगी। शासन स्तर से चयन के बाद नौ महिला प्राविधिक सहायकों ने न्याय पंचायत स्तर पर मैदानी कार्यों की जिम्मेदारी संभाल ली है।
विज्ञापन

खीरी के कृषि विभाग में अब तक फील्ड से जुड़े कार्य पुरुष कर्मचारी ही करते रहे हैं। अब पहली बार महिलाएं भी ये जिम्मेदारियां संभालेंगी। प्राविधिक सहायक के पद पर चयनित महिला कर्मचारी फसलों की स्थिति का जायजा लेने, फसल सर्वे करने, फार्मर रजिस्ट्री और विभागीय योजनाओं से जुड़े विभिन्न फील्ड कार्यों में भाग लेंगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि विभाग को 25 नए प्राविधिक सहायक मिले हैं, जिसमें नौ महिलाएं हैं। जिले के लिए यह पहला मौका है कि कृषि कार्यों में महिलाएं काम करेंगी। डीडी ने बताया कि नवनिर्वाचित प्राविधिक सहायक अनामिका, आस्था शुक्ला, आरुषि वर्मा, रश्मि श्रीवास्तव, तारादेवी, रविंदर कौर, सिमरन, निधि पांडेय और अंजली वर्मा को न्याय पंचायत आवंटित कर दी गई हैं। इन महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में काम भी शुरू कर दिया है। महिला कर्मचारियों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

पढ़ाई पूरी होते ही पहले प्रयास में ही प्राविधिक सहायक के पद पर चयन हो गया। फील्ड का थोड़ा अनुभव है। सरकारी सेवा में यह पहला मौका है। मेरा कार्यक्षेत्र गोला के अहमदनगर न्याय पंचायत है।
-आरुषि वर्मा, लालताबेहड़, बेहजम

फील्ड कार्य का यह पहला अनुभव है। अभी तक प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के साथ एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। अब सरकारी सेवा से जुड़ने का मौका मिला। मेरा कार्यक्षेत्र ममरी न्याय पंचायत है।

-रविंदर कौर, पचतौर, बांकेगंज
-----------

सदर ब्लॉक की उदयपुर महेवा न्याय पंचायत मिली है। अपने क्षेत्र में कृषि विभाग के अधिकारियों की मदद से काम भी शुरू कर दिया है। लखनऊ में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री से नियुक्तिपत्र मिला था।
-अंजली वर्मा, भदफर सीतापुर

आरुषि वर्मा

आरुषि वर्मा

आरुषि वर्मा

आरुषि वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed