फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   For the first time, UP Board exam question papers will be monitored by AI

Lakhimpur Kheri News: पहली बार एआई से होगी यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की निगरानी

Fri, 15 Nov 2024 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
For the first time, UP Board exam question papers will be monitored by AI
लखीमपुर खीरी। फरवरी में प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की निगरानी में रखे जाएंगे। साथ ही नकल रोकने के लिए वित्तविहीन स्कूलों में कम परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। हालांकि अब तक 135 केंद्र प्रस्तावित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। जिले में 306 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 58 राजकीय, 45 सहायता प्राप्त और 203 वित्तविहीन विद्यालय हैं। परीक्षाओं में नकल की आशंका कम करने के लिए बोर्ड कड़ी निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लाॅक वाली अलमारी में रखने के साथ ही एआई की भी मदद लेगा। एआई प्रश्नपत्रों की सुरक्षा किस तरह से करेगा, इस पर अभी विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2025 के लिए 79 वित्तविहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए
वर्ष 2024 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 137 केंद्र बनाए गए थे। वहीं वर्ष 2025 में होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन मैपिंग और केंद्रों के चयन को लेकर बोर्ड ने सख्त नियम तय किए हैं। इस बार कुछ वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों को सूची से बाहर किया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, 2024 में करीब 81 वित्तविहीन स्कूलों को केंद्र बनाया गया था। इस बार 79 केंद्र प्रस्तावित हैं। बृहस्पतिवार तक निर्धारित केंद्रों को लेकर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज की गईं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद स्कूलों की संख्या में और कटौती हो सकती है।

परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर भी आईं आपत्तियां
जिले में इस बार 135 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। केंद्रों को लेकर बोर्ड की ओर से आपत्तियां मांगी गईं थीं। इनमें से कुछ आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर भी आई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद समस्याओं को दूर किया जाएगा।


प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर शासन संवेदनशील है। एआई की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्र को लेकर आने वाली आपत्तियां 18 नवंबर तक निस्तारित की जाएंगी। अब तक करीब 41 आपत्तियां मिली हैं। एआई के संबंध में बोर्ड से कोई निर्देश मिलेंगे तो अमल में लाया जाएगा। - डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed