फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   For the first time, 16 players from the district played the state hockey competition

Lakhimpur Kheri News: जिले से पहली बार 16 खिलाड़ियों ने खेली स्टेट हॉकी प्रतियोगिता

Thu, 25 Sep 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
For the first time, 16 players from the district played the state hockey competition
झांसी से स्कूल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट खेलकर वापस आए छात्र छात्राएं। स्रोत: एकेडमी - फोटो : कंपोजिट विद्यालय जमुवारी की कक्षा आठ की छात्रा कशिश मौर्य बनी एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी।
लखीमपुर खीरी। खेल के मैदान में नई ऊर्जा और उत्साह भरते हुए जिले के खिलाड़ियों ने बड़ा कीर्तिमान रचा है। झांसी में आयोजित हॉकी स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में पहली बार यहां से 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें नौ बालिकाएं और सात बालक शामिल रहे। यह अवसर न केवल बच्चों के लिए यादगार रहा, बल्कि जिले की खेल प्रतिभा के लिए भी गर्व का क्षण बना।
विज्ञापन


14 वर्ष बालक वर्ग में सूर्यांश वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, कृष्णा वर्मा, अंश गुप्ता और आयुष मैदान में उतरे। 17 वर्ष बालक वर्ग में हिमांशु शुक्ला ने प्रतिनिधित्व किया, जबकि 19 वर्ष वर्ग में उत्कर्ष कश्यप ने अपनी क्षमता दिखाई। बालिकाओं को भी दमखम देखने को मिला। 17 वर्ष बालिका वर्ग में शीतल गौतम, साक्षी तिवारी, दक्षिणा देवी, लक्ष्मी राठौर, वर्षा, अनिका निशाद और दीपिका मिश्रा मैदान पर उतरीं। वहीं, 19 वर्ष वर्ग में तरन्नुम और रेशमी राज ने चयनित होकर साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
विज्ञापन

गुरु नानक स्पोर्ट्स एकेडमी की सचिव व कोच तृप्ति अवस्थी ने बताया कि यह अकादमी पूरी तरह निशुल्क चल रही है, ताकि बच्चों में खेल भावना को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने साथी कोच राजेश चौधरी के योगदान का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उनका समय और मेहनत ही बच्चों की प्रगति का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed