{"_id":"ab841c8a582f23e077f31bbeb7bfb874","slug":"for-elections-the-instructions-caution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्विघ्न और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए डीएम किंजल सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को देर रात तक लंबी बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में डीएम ने कहा कि थानाध्यक्ष, चौकीदार, लेखपाल यदि अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहेंगे तो समस्याएं नहीं आएंगी। उन्होंने ताकीद की कि सभी एसडीएम, सीओ और थानेदार अपने-अपने क्षेत्रों में दौरे शुरू कर दें, गुंडा एक्ट में उन लोगों के खिलाफ पाबंदी/गिरफ्तारी की कार्रवाई करना शुरू करें जो चुनाव में गंभीर बाधाएं खड़ी करते हैं। हिस्ट्रीशीटर्स और जिला बदर लोगों के फोटो उनके थानों पर चिपकाए जाएं, उनपर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने गांवों के चौकीदार से समय-समय पर फीडबैक लेते रहने के साथ चुनावी रंजिश, अव्यवस्था संबंधी पिछले मामलों की समीक्षा कर उन घटनाओं का पटाक्षेप करने के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता सहन नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में 25 अगस्त 2015 तक के गंभीर मामलों तक की स्थिति, सांप्रदायिकता की स्थिति, चुनावी घटनाओं पर विस्तार से चर्चा और मासिक कानून व्यवस्था, फरार अपराधियों, शस्त्रों की लाइसेंसिंग, दुकानों की चेकिंग, लाइसेंसी शस्त्र, जमा कराने, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर्स की सक्रियता, संख्या, इनामी अपराधियों आदि के संबंध में भी समीक्षा कर डीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में एसपी अरविंद सेन, एडीएम एसपी सिंह, एएसपी अष्टभुजा सिंह, के साथ सभी एसडीएम, सीओ, कोतवाली, थानों के प्रभारी आदि मौजूद रहे।