फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Food Department team hit the dealer slapped

खाद्य विभाग की टीम ने व्यापारी को मारा चांटा

Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Food Department team hit the dealer slapped
jam - फोटो : amar ujala
- सैंपलिंग टीम की गाड़ी ने मारा ठेलिया चालक को टक्कर
विज्ञापन

- नाराज व्यापारियों ने निघासन सिंगरही रोड पर लगाया जाम

सैंपलिंग करने आई खाद्य विभाग की टीम पर एक होटल स्वामी को चांटा मार दिया। आरोप है कि व्यापारियों को आता हुआ देखकर सैंपलिंग टीम चार पहिया वाहन लेकर भागी और एक ठेलिया को टक्कर मार दी। नाराज व्यापारियों और ग्रामीणों ने निघासन सिंगाही रोड पर जाम लगा दिया। किसी तरह से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। उसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। 

दोपहर करीब एक बजे के बाद खाद्य विभाग की टीम कस्बे के सिंगाही रोड पर पहुंची। आरोप है कि वहां पर होटल स्वामी शिवकुमार से टीम ने अभद्रता करना शुरू कर दी और उसके एक तमाचा जड़ दिया। चाटा मारने की बात सुनकर व्यापारी लामबंद हो गए और टीम का पीछा करने लगे। आरोप है कि टीम चार पहिया वाहन में सवार होकर चौराहे की ओर तेज रफ्तार से भागी। राधेश्याम चौबिया की दुकान के सामने आ रही ठेलिया में टीम की गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे ठेलिया टूट गई और ठेलिया चालक गांव प्रीतम पुरवा निवासी रमेश बच गया। नाराज ग्रामीणों और व्यापारियों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। उसके बाद नारे बाजी करते हुए थाने पहुंचे। वहां पर खाद्य टीम के विवेक वर्मा समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उधर, विवेक वर्मा ने चाटा मारने केेेे आरोपों को निराधार बताया है। टीम के आने की सूचना पर सभी दुकानें पहले से ही बंद हो गई थीं। प्रभारी निरीक्षक ऋषीकेश ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed