फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Food Department team charged with indecency, merchant's health deteriorated

खाद्य विभाग की टीम पर अभद्रता का आरोप, व्यापारी की तबीयत बिगड़ी

Sat, 08 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 08 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Food Department team charged with indecency, merchant's health deteriorated
chori - फोटो : amar ujala
व्यापारियों और टीम में नोंकझोंक, आक्रोश देखकर खिसकी टीम 
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान कस्बे के किराना व्यापारी से खाद्य विभाग की टीम ने अभद्रता कर दी। इससे व्यापारी की तबीयत बिगड़ गई। इस पर व्यापारियों और टीम में जमकर नोकझोंक हुई। मौके की नजाकत को देखते हुए टीम वहां से खिसक गई। व्यापारियों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है। 

अक्तूबर माह में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग के डीओ डॉ.अमर सिंह की अगुवाई में टीम ने सर्वप्रथम पलिया रोड स्थित विनोद कुमार की दुग्ध डेयरी पर पहुंच कर दूध का सैंपल लिया। उसके बाद ब्लाक मुख्यालय पर संचालित पराग दुग्ध संग्रह केंद्र पर छापा मारा। वहां पर एक कर्मचारी को दूध में पानी मिलाते हुए देखा। इस पर डेयरी के कर्मचारी रामनाथ वर्मा को जमकर फटकार लगाते हुए उसी दूध का सैंपल भरा। उसके बाद प्रांगढ़ में गंदगी देख टीम बिफर पड़ी। उसके बाद टीम ने सिंगाही रोड स्थित प्रभात किराना स्टोर पर छापा मारा और बाद में उनके पड़ोस में स्थित मोनू किराना स्टोर में टीम के सदस्य घुस गए। आरोप है कि मकान और दुकान एक में ही होने के कारण टीम घर के अंदर प्रवेश कर गई। आरोप है कि इस बात का जब मोनू ने विरोध किया तो टीम के सदस्यों ने उससे अभद्रता करते हुए जेल भेजवाने की धमकी दी। यही नहीं इसी बीच टीम के एक सदस्य ने दुकान में रखा सामान भी पलट दिया। टीम की हरकत और अभद्रता से मोनू की तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर टीम के सदस्य वहां से खिसकने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी बीच अन्य व्यापारी आ गए। टीम सदस्यों और व्यापारियों में नोकझोंक होने लगी। मौके की नजाकत को देखते हुए टीम वहां से खिसक गई। व्यापारियों ने टीम का पीछा किया। टीम पलिया रोड पर पहुंची, वहां पर व्यापारियों ने टीम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे निकल गए। नाराज व्यापारी एके चौबिया, मोनू दीक्षित, हरिशंकर, पिंटू आदि ने एसडीएम रामप्रकाश से शिकायत की। टीम में डॉ.विवेक कुमार, आदित्य वर्मा, जावेद अख्तर, मनोज कुमार शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed