फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Follow the ideals of Shri Ram and take care of your family

Lakhimpur Kheri News: श्रीराम जी के आदर्शों पर चलकर करें परिवार का पालन

Sun, 22 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Follow the ideals of Shri Ram and take care of your family
क्षमादेव और गुरमन देव मंदिर में मूर्तियों पर माल्यार्पण करते संत असंगदेव और प्रमुख सचिव। आश्रम
अलीगंज। कबीरधाम मुस्तफाबाद की पावन धरा पर राष्ट्रीय संत असंग देव के सानिध्य में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव एल बैंकेटश्वर लू उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सर्वप्रथम महामंगल आरती कर सत्संग की शुरुआत की गई। इसमें नशा मुक्ति अभियान की बातें सुनाई गईं। प्रवचन करते हुए संत असंग देव जी महाराज ने कहा कि घर में शांति रहे, इसके लिए ज्ञान की बातें सुननी चाहिए। मन से सत्संग सुनना चाहिए। अपना सुधार करना चाहिए, जिससे घरों में शांति आ सके। मनुष्य को श्रीराम जी के आदर्शों पर चलकर घर परिवार का पालन करना चाहिए। जिस प्रकार अयोध्या का राज्य लेने के लिए कोई भाई उतावला नहीं हुआ, सबके अंदर त्याग समर्पण की भावना रही। उसी तरह भाइयों में प्रेम का वातावरण होना चाहिए। इस मौके पर एडीएम नरेंद्र बहादुर, एसडीएम गोला विनोद गुप्ता, थाना प्रभारी गोला अंबर सिंह, संत बाबा हरीश दास और चंद्रहास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

क्षमादेव और गुरमन देव मंदिर में मूर्तियों पर माल्यार्पण करते संत असंगदेव और प्रमुख सचिव। आश्रम

क्षमादेव और गुरमन देव मंदिर में मूर्तियों पर माल्यार्पण करते संत असंगदेव और प्रमुख सचिव। आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed