फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fog safe devices installed in trains

Lakhimpur Kheri News: ट्रेनों में लगाई गईं फॉग सेफ डिवाइस

Fri, 29 Nov 2024 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fog safe devices installed in trains
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने कोहरे के दौरान सुरक्षित रेल संचालन के प्रबंध किए हैं। ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस के अलावा अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, सुरक्षा और संरक्षा रेलवे की मुख्य प्राथमिकता है। कोहरा शुरू होते ही सभी पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों में जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस लगनी शुरू हो गई हैं। ट्रेनें 60 के बजाय 75 किमी प्रति किलोमीटर की गति से दौड़ सकेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे में 857 फॉग सेफ डिवाइस की व्यवस्था की गई है। लखनऊ में 315, इज्जतनगर में 193 और वाराणसी मंडल में 349 फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


लोको पायलटों की हो चुकी है काउंसलिंग
कोहरे के दौरान पूर्ण ब्लॉक पद्धति और स्वचालित ब्लॉक पद्धति में ट्रेनों के संचालन के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सभी लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों की काउंसलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरियों की पेट्रोलिंग के फेरे बढ़ाए
कोहरे के दौरान सुरक्षित, सहज परिचालन सुनिश्चित करने को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पटरियों की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। कोहरे में ट्रेनों की संख्या में कमी की जाती है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही कुछ ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं।


कैसे काम करती है फॉग सेफ डिवाइस
यह जीपीएस आधारित उपकरण है। यह घने कोहरे में डिस्प्ले और वॉयस गाइडेंस प्रणाली के माध्यम से लोको पायलट को सिग्नल, समपार फाटक, गति प्रबंध आदि के लिए सचेत करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed