फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   floud

खैरटिया-तिकुनिया के बीच रेलवे ट्रैक कटा, ट्रेनों का संचालन बंद

Mon, 19 Sep 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

नेपाल में भारी बारिश के चलते सुहेली और मोहाना नदियां उफना उठी हैं।इस कारण तेजी से नदी का पानी गांव में घुस रहा है।उफनाई शारदा नदी का पानी छह से अधिक गांवों के संपर्क मार्ग पर भर गया है।

विज्ञापन
floud

विस्तार

लखीमपुर खीरी/पलिया। नेपाल में भारी बारिश के चलते सुहेली और मोहाना नदियां उफना उठी हैं। इससे पलिया के अलावा तिकुनिया और बिजुआ में बाढ़ आ गई है। खैरेटिया और तिकुनिया के बीच पानी के तेज बहाव से रेलवे ट्रैक कट गया है। इसके कारण इस लाइन पर आवागमन बंद कर दिया गया है। वहीं पहाड़ों पर बारिश के बाद बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से जिले के हालात और बिगड़ने की आशंका है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर होने वाली बारिश से मोहाना व कर्णाली नदियां उफना गईं हैं। सुहेली नदी का कहर भी शुरू हो गया है। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में जहां बाढ़ का पानी घुस गया है। रविवार सुबह सुहेली नदी का पानी घोला निषादनगर में घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक जगह सुहेली का हल्का बंधा बनाया गया था, जो टूट गया है। इस कारण तेजी से नदी का पानी गांव में घुस रहा है। साथ ही गांव से सटी दुधवा नेशनल पार्क की सठियाना रेंज में भी पानी घुस गया है। गांव की सभी सड़कों पर करीब चार फिट तक पानी चल रहा है। गांव में निचले इलाके पर रहने वाले ग्रामीणों ने छतों पर अपना बसेरा बनाया है। उधर बाढ़ की सूचना पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान के साथ गांव की सड़कों पर जाकर बाढ़ की स्थिति देखी। प्रधान से बचाव कार्य के लिए सतर्क रहने और बराबर अपडेट देने को कहा है।
विज्ञापन

मोहाना नदी में आई बाढ़ के पानी के तेज बहाव के साथ रेलवे लाइन पर चल रहा था। कई घंटे बाद पानी कम होने खैरेटिया और तिकुनिया में रेलवे ट्रैक कट गया। इस कारण बहराइच-मैलानी प्रखंड पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। दोनों ओर से रवाना हो चुकी ट्रेनों को मंझरा और बेलराया रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है। उधर तिकुनिया में बाढ़ से बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड की रेलवे लाइन दो जगहों से कट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह से अधिक गांवों के संपर्क मार्ग पर भरा पानी, आवागमन बंद
निघासन। उफनाई शारदा नदी का पानी छह से अधिक गांवों के संपर्क मार्ग पर भर गया है। रास्तों पर पानी भर भर जाने से आवागमन ठप हो गया है। कई गांव चारों तरफ पानी भर जाने से टापू बन गए हैं। बनवसा डैम से छोड़ा गया पानी रविवार रात किसी समय यहां पहुंच सकता है। इससे स्थिति भयावह होने की आशंका है। शारदा नदी से आई बाढ़ से खमरिया, मदनापुर, लालबोझी, दौलतापुर, झौआपुरवा आदि गांवों के संपर्क मार्गों पर करीब तीन फुट पानी भर चल रहा है। झौआपुरवा से खमरिया, खमरिया से मदनापुर, मदनापुर से लालबोझी के रास्ते पर पानी बढ़ता जा रहा है।
बिजुआ क्षेत्र के कई गांवों में भर गया पानी
बिजुआ। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से शारदा नदी उफना उठी है। शारदा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी घरों में भर रहा है। गांव के लोग परिवार सहित ऊंची जगहों की तरफ पलायन कर रहे हैं। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एसडीएम गोला अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर हालात का जायजा ले रहे हैं। बाढ़ग्रस्त गांवों में बेलहा सिकटिया, करसौर, चकपुरवा, जोहरा, गुजारा, मेंहदी, सिंधिया, कोरियाना, बहालीपुरवा, गोतापुरवा, मुड़िया, पूजा गांव, बझेड़ा, कुंवरपुर ढकिया, रामनगर, मिस्त्री पुरवा, जमुनहा, लौकिहा, रडा़ बाजार, अंबरपुरवा, राधनपुर, जंगल नंबर सात, रडा़ देवरिया इमलिया फार्म, देशराज टांडा, जगन्नाथ टांडा आदि गांवों की हालत बहुत ही खराब है। एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन बाढ़ और बचाव के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मोहाना नदी पर बना तटबंध कटा
तिकुनिया। बॉर्डर इलाके को बाढ़ से बचाने के लिए सरकार के प्रयास से जल निगम द्वारा मोहाना नदी पर बनाया गया तटबंध कई जगह से कट गया है। कस्बे से जुड़े महत्वपूर्ण चार रास्ते कट गए हैं। तिकुनिया कस्बे से रननगर, खखरोला, बनबीरपुर, कौड़ियाला, मुजहा, रघुनगर, टांडा गांव से आने वाले जाने वाले लोगों का आवागमन मार्ग कट जाने से प्रभावित हो गया है। कौडियाला गुरुद्वारा की रोड पर डामर छोड़कर पटरी कट गई है। एसडीएम ने एनडीपीआरएफ टीम के साथ पीड़ित गांव का किया दौरा किया। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया गांव नया पिंड रामनगर जनकपुर के बाढ़ पीड़ितों सुरक्षित निकालने के लिए पांच नावें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed