{"_id":"5f68ebbf8ebc3eb7234225a8","slug":"flood-in-khiri-lakhimpur-news-bly4206411123","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम ने बाढ़ कटान प्रभावित इलाकों में नुकसान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम ने बाढ़ कटान प्रभावित इलाकों में नुकसान का लिया जायजा
विज्ञापन
रामनगर बगहा में कटान प्रभावित इलाके में नुकसान का जायजा लेती केंद्रीय टीम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन करने पहुंची केंद्रीय टीम को बाढ़ पीड़ितों ने अपनी पीड़ा बताई। इस दौरान टीम ने रामनगर बगहा गांव में उस स्थान को भी देखा जहां एक दिन में छह घर घाघरा नदी में कट गए थे। टीम ने नुकसान का आकलन करने के साथ ही एसडीएम से जानकारी ली और बाढ़ कटान को रोकने के लिए चल रही योजना को भी देखा।
भारत सरकार की ओर से गृह मंत्रालय, शहरी मंत्रालय और केंद्रीय जल आयोग की संयुक्त रूप से गठित केंद्रीय दल सोमवार को घाघरा नदी के कटान की जद में आए गांव रामनगर बगहा पहुंची और जहां एक ही दिन में छह घर नदी में समा गए थे वहां का निरीक्षण किया। टीम ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी दुख दर्द सुना। इस दौरान रामनगर बगहा गांव को बचाने के लिए 875 करोड़ से हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि कटान पीड़ितों को गृह अनुदान दिया जा चुका है और इनके मुख्यमंत्री आवास के लिए विकास विभाग को लिखा गया है। टीम के निरीक्षण के दौरान एसडीएम एस सुधाकरन, तहसीलदार अनिल यादव, राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल भी मौजूद रहे।
उधर फूलबेहड़ ब्लॉक क्षेत्र के पिपरागूम, गूम, दौरा, मानपुर कटहिया, जंगल नबंर-11, थाभी, श्रीनगर आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर राहत सामग्री और उनकी कटी जमीन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बाढ़ से कटी सड़कों का भी जायजा लिया। भाजपा किसान मोर्चा श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र संयोजक विश्व वल्लव राय, मुन्ना लोधी, मुकेश राय, विपिन कुमार आदि ने बाढ़ प्रभावित लोगों व हुए फसलों को नुकसान के संबंध में मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। संवाद