फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flood Control Control Room set

बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित

Wed, 01 Jul 2015 07:33 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 01 Jul 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
Flood Control Control Room set
जिले में संभावित बाढ़ की आशंका के चलते कलक्ट्रेट में आपदा नियंत्रण कक्ष
विज्ञापन
स्थापित कर दिया गया है। संयुक्त कार्यालय के प्रभारी अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि सिंचाई खंड शारदानगर के अधिशासी अभियंता नदियों के जलस्तर, बनबसा से पानी छोड़े जाने की सूचना डीएम, एडीएम, एसडीएम निघासन, पलिया, धौरहरा, निघासन, लखीमपुर और गोला को देने के साथ पुलिस कंट्रोल रूम और बाढ़ नियंत्रण कक्ष को भी प्रतिदिन देंगे।
यह आपदा नियंत्रण कक्ष कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 12 में स्थापित किया गया है। इसका फोन और फैक्स नंबर 05872-279011 और टोल फ्री नंबर 1077 है। इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित होने वाली तहसीलों लखीमपुर, निघासन, धौरहरा, गोला और पलिया में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। तहसील लखीमपुर के कंट्रोल रूम का फोन नं. 05872-272324 तथा प्रशासनिक अधिकारी सुमन श्रीवास्तव का लैंडलाइन फोन नंबर 05872-272324, मोबाइल नंबर 8354000224 है।
इसी क्रम में निघासन कंट्रोल रूम का नंबर 05873-263227 है। प्रभारी/नायब तहसीलदार रामनरायन वर्मा का मोबाइल नंबर 9454416593 है। धौरहरा कंट्रोल रूम का नंबर 05874-244224, प्रभारी/ नायब तहसीलदार अश्भिमन्यु कुमार का मोबाइल नंबर 9454416594, गोला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 05876-232153 है। प्रभारी/नायब तहसीलदार रामदेव निषाद का मोबाइल नंबर 9454416586 है। पलिया कंट्रोल रूम का नंबर 05871-234505 तथा प्रभारी/नायब तहसीलदार राजू कुमार का मोबाइल नंबर 9454416592 है। इन नियंत्रण कक्षों में कर्मचारियों की ड्यूटी क्रमश: सुबह 6 बजे से दो बजे तक, दो बजे से 10 बजे तक, रात्रि 10 बजे से 06 बजे तक लगायी गयी है। किसी भी प्राकृतिक आपदा के लिए संबंधित तहसील के कंट्रोल रूम पर अवगत कराया जा सकता है। यदि कंट्रोल रूम का नंबर किसी कारणवश नहीं मिलता है तो संबंधित प्रभारी अधिकारी अथवा जिला कंट्रोल रूम में समस्या से अवगत कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed