फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five students drowning in river Uhail

उल्ल नदी में नहा रहे पांच छात्र डूबे     

Wed, 24 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो      लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो      लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 24 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Five students drowning in river Uhail
मौत - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी की घटना, सात दोस्त गए थे नदी में नहाने 
विज्ञापन

डूबे छात्रों में चार एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे

उल्ल नदी में बुधवार को नहाने गए सात छात्रों में पांच की डूबने से मौत हो गई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ये छात्र शहर के मोहल्ला गोकुलपुरी और शांतिनगर के रहने वाले थे। साथियों को डूबते देख दो छात्र वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों के शव नदी से निकलवाए। इन छात्रों की मौत से मोहल्ले में मातमी सन्नाटा छा गया। डीएम-एसपी ने मोर्चरी पहुंचकर रोते बिलखते परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया।     
बुधवार सुबह मोहल्ला गोकुलपुरी निवासी अभिषेक मिश्रा (15), हिमांशु मिश्रा (20), प्रियांशु मिश्रा (15), अंकित वर्मा (17), आकाश दीक्षित (18), प्रथम मिश्रा (17) और मोहल्ला शांतिनगर निवासी निशांत अवस्थी (20) घर से बिना बताए साइकिल से निकले। सभी ने मिदनियां गढ़ी-सैधरी मार्ग पर बहने वाली उल्ल नदी पर बने रपटा पुल के पास साइकिलें खड़ी कीं और नहाने लगे। बताते हैं कि प्रियांशु, निशांत और अंकित रपटा पुल के पास एक किनारे नहाने लगे। हिमांशु और अभिषेक पुल से छलांग लगाकर स्टंट करने लगे। जबकि आकाश दीक्षित और प्रथम मिश्रा पुल के दूसरी ओर नहाने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक तरफ नहा रहे तीनों छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख स्टंट कर रहे दोनों छात्र शोर मचाते हुए तीनों को बचाने के लिए पुल से कूद पड़े। वे तीनों को तो बचा तो नहीं पाए, खुद भी डूब गए। दूसरी ओर साथियों के डूबने पर आकाश दीक्षित और प्रथम वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन छात्रों के डूबने की जानकारी मिलने पर पास के गांव कोरियाना निवासी बंटू आननफानन में मौके पर पहुंचे। बंटू ने हिमांशु मिश्रा और अभिषेक वर्मा को किसी तरह निकाला लेकिन अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा तो उन्होंने प्रियांशु, निशांत और अंकित के शव निकाले गए। पुलिस ने सभी शव मोर्चरी पहुंचाए जहां बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर एसडीएम सदर आलोक वर्मा, सीओ सिटी हरिराम वर्मा और इंस्पेक्टर सदर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में डीएम आकाशदीप एसपी डॉ. एस चन्नपा मोर्चरी पहुंचे और परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed