{"_id":"685bc4bfc5d2dfd123048341","slug":"five-people-were-injured-in-leopard-attack-in-lakhimpur-kheri-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बिना तैयारी के जाना पड़ा भारी... गच्चा खा गए वनकर्मी, तेंदुए के हमले में पांच लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बिना तैयारी के जाना पड़ा भारी... गच्चा खा गए वनकर्मी, तेंदुए के हमले में पांच लोग हुए घायल
Wed, 25 Jun 2025 03:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Jun 2025 03:20 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में जिस तेंदुए को युवक ने दबोचा था। बाद में उसने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। उसके हमले में पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
तेंदुए ने वन विभाग की टीम पर किया हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र के ग्राम बबुरी में बिना किसी तैयारी के तेंदुए को पकड़ने जाना वन विभाग की टीम पर ही भारी पड़ गया। मंगलवार को टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने तेंदुए पर ईंटों से हमला किया था, जिससे वह काफी आक्रामक हो गया था। जब वन विभाग की टीम पहुंची तो तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कुछ समय बाद ही ट्रेंकुलाइज करने वाली विशेषज्ञ टीम पहुंच गई और तेंदुआ पकड़ में आ गया, नहीं तो वह और लोगों को भी घायल कर सकता था या तेंदुआ खुद लोगों को गुस्से का शिकार बन सकता था। दरअसल, धौरहरा वन रेंज में मंगलवार को एक के बाद एक दो तेंदुए आबादी क्षेत्र में दिखे। इसमें जटपुरवा में सुबह एक बीमार तेंदुआ चहलकदमी करते देखा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा युवक, देखें भयंकर लड़ाई का लाइव वीडियो; हमले में पांच लोग हुए घायल
विज्ञापन
इस तेंदुए को पकड़ने भी टीम बिना किसी तैयारी के पहुंच गई और तेंदुआ जो पहले अचेत हो गया था, वह टीम के आते ही खेत में भागकर ओझल हो गया। हालांकि, उसे घेर लिया गया और वह बाद में पकड़ भी गया। चूंकि ये तेंदुआ बीमार था, इस कारण उसने किसी पर हमला नहीं किया।
दरोगा समेत पांच लोग हुए घायल
दोपहर बाद बबुरी भट्ठे पर तेंदुए की हमले की सूचना के बाद भी बिना पूर्व तैयारी के वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। माना जा रहा है कि विभाग ने जटपुरवा वाले तेंदुए की तरह बबुरी वाले तेंदुए को भी समझा था, लेकिन ये हमलावर हो गया। इससे वन दरोगा सहित सहित पांच लोग जख्मी हो गए।
आधे घंटे बाद पहुंची विशेषज्ञ टीम ने तेंदुए को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ लिया। वन रेंज में पहले से मौजूद डाक्टरों की टीम ने दोनों तेंदुओं का इलाज शुरू कर दिया। खास बात ये है कि वन रेंज के इतिहास में यह पहली घटना है कि जब विभाग की टीम ने सूचना पर एक ही दिन में दो तेंदुए पकड़े।
क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया, एक्सपर्ट टीम को सूचना देने के तुरंत बाद हमारी टीम मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान तेंदुआ हमलावर हो गया।

चालक ने बचाई जान
जब तेंदुए ने वन दरोगा राजेश दीक्षित पर हमला किया तब रेंजर के चालक कमाल ने तेंदुए पर डंडे से खदेड़ दिया। नतीजतन, तेंदुआ वन दरोगा को छोड़ केले के खेत में छिप गया।
जब तेंदुए ने वन दरोगा राजेश दीक्षित पर हमला किया तब रेंजर के चालक कमाल ने तेंदुए पर डंडे से खदेड़ दिया। नतीजतन, तेंदुआ वन दरोगा को छोड़ केले के खेत में छिप गया।