फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five people including two cousins belongs to lakhimpur kheri UP stranded in Ukraine

लखीमपुर खीरी: दो चचेरे भाई समेत पांच लोग यूक्रेन में फंसे, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

Fri, 25 Feb 2022 03:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Feb 2022 03:19 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के दो चचेरे भाई समेत पांच लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनके परिजनों ने केंद्र सरकार से वहां फंसे भारतीय नागरिकों की मदद की अपील की है।

विज्ञापन
Five people including two cousins belongs to lakhimpur kheri UP stranded in Ukraine
चचेरे भाई अनुराग यादव और हर्षित यादव यूक्रेन में फंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमलों में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन में कई भारतीय भी फंसे हुए हैं, जो सुरक्षित घर पहुंचने की आस लगाए हुए हैं। इसी बीच लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के दो और युवकों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पसगवां के अरविंद यादव का पुत्र अनुराग यादव और भतीजा हर्षित यादव भी यूक्रेन संकट में फंसे हुए हैं। युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में परिवार के दो बच्चों के फंसे होने से परिजन भयभीत है। अरविंद यादव का कहना है कि दोनो होली पर्व पर घर आने वाले थे। 28 फरवरी को वह दोनों के हवाई जहाज के टिकट बुक कराने वाले थे। उन्होंने कहा कि टेलीफोन पर उनकी दोनों से बात हो रही है, लेकिन उन्हें बेटों की चिंता है। अरविंद यादव ने केंद्र सरकार से संकट ग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

 
इससे पहले मोहम्मदी क्षेत्र के ही आलोक सिंह और खीरी टाउन की उम्मी खातून व एक छात्र अनस यूक्रेन के पड़ोसी देश बेलारूस में फंसने की जानकारी मिली थी। इस तरह लखीमपुर खीरी से जुड़े कुल पांच लोग यूक्रेन संकट में फंसे हुए हैं। उनके परिजनों ने भी केंद्र सरकार से युद्ध क्षेत्र में फंसे देश के नागरिकों की तुरंत मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रोमानिया-हंगरी के रास्ते निकालने की योजना
उधर, यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार व दूतावास ने रोमानिया व हंगरी का रास्ता चुना है। इस रास्ते से भारतीयों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। हंगरी में भारतीय दूतावास ने कहा कि पहले उन भारतीयों, खासकर विद्यार्थियों को, जो कि उक्त सीमा चौकियों के आसपास के इलाकों में रह रहे हैं, को संगठित रूप से वहां पहुंचने को कहा गया है। उन्हें इसके लिए विदेश मंत्रालय की टीम से समन्वय करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed