फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five kanwariyas injured after pickup overturned on road in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: गोला जा रहे कांवड़ियों का पिकअप वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, पांच घायल

Mon, 17 Jul 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 05:12 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ममरी क्षेत्र में सिकंदराबाद रोड पर कांवड़ियों का वाहन गड्ढे में पलट गया। हादसे में पांच कांवड़िये घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
Five kanwariyas injured after pickup overturned on road in lakhimpur kheri
घायल कांवड़िये को अस्पताल ले जाते साथ के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ममरी क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार को सुबह सीतापुर मछरेहटा से गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों की पिकअप असंतुलित होकर सिकंदराबाद रोड के किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे पांच कांवड़िये घायल हो गए। तीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे सीतापुर मछरेहटा के सड़िला गांव से कांवड़िये पिकअप वाहन में बैठकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने गोला जा रहे थे। सिकंद्राबाद रोड पर स्थित ग्राम वेदाखेड़ा के पास पिकअप वाहन सड़क किनारे गड्डे में पलट गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल 

राहगीरों ने पिकअप में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हैदराबाद पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के गांव सड़िला निवासी 75 वर्षीय कुंज बिहारी, दो सगे भाई 20 वर्षीय अजय और आदर्श, भानपुर निवासी 35 वर्षीय अर्जुन, रघुनाथपुर निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गोला सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद आदर्श, अर्जुन और विनोद कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप में करीब 10 लोग सवार थे। ये सभी गोला के पौराणिक शिव मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed