फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five home and river run, release

पांच घर और नदी में समाए, पलायन जारी

Wed, 12 Jul 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी। Updated Wed, 12 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
 Five home and river run, release
कटान - फोटो : अमर उजाला
फूलबेहड़ में शारदा नदी के कटान से लोग भयभीत
विज्ञापन

फूलबेहड़ में शारदा नदी की विनाश लीला जारी है। कटान करती लहरों ने बीते कुछ घंटों में बेड़हा सुतिया गांव के पांच और घरों को अपने चपेट में ले लिया। लोग अपने सामने ही घरों को नदी की धारा में समाते देख रहे हैं। बचा खुचा मलवा और गृहस्थी का सामान बटोर कर लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन को मजबूर हैं। बीते कुछ दिनों में अब तक दर्जन भर घर नदी में समा चुके हैं। यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन द्वारा कटान रोकने के लिए कोई प्रयास न किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

फूलबेहड़ में बंधे के अंदर बसे बेड़हा सुतिया, करदिया मानपुर और गूम गांव की ओर नदी तेजी से बढ़ रही है। कटान का आलम यह है कि पिछले चार दिनों में ही नदी आधा दर्जन से ज्यादा घरों को निगल चुकी है। चौबीस घंटे में नदी ने सतू, सुभाष, पप्पू और भोला के घरों को भी आगोश में ले लिया। कटान पीड़ित बचाखुचा समान बटोर कर गांव से पलायन कर रहे है। कटान रोकने को प्रशासन ने कोई पहल नही की है। हालांकि बीते कुछ माह पहले नदी कटान करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही थी। तत्कालीन मंडलायुक्त के निर्देश पर समय रहते बचाव राहत कार्य शुरू होने से कटान रुक गया था। योगी सरकार में मंत्री स्वाती सिंह भी यहां का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी दशा में कटान रोकने के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन परिणाम सार्थक दिखता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed