{"_id":"6a7a1375d0d4c2bba9038361","slug":"five-day-training-based-on-ncert-books-concludes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-182154-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
Mon, 10 Aug 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक संसाधन केंद्र कंजा, ब्लॉक कुंभी के बीआरसी भवन में निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान और एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम के निर्देशन में हुआ।
प्रशिक्षक एआरपी हिमांशु वर्मा, विनोद कुमार गौतम, आदेश शुक्ला, गुरबक्श सिंह और सुरेंद्र कनौजिया ने विकसित पाठ्यपुस्तक वीणा कक्षा-4, गणित मेला और संतूर में समाहित पाठों पर चर्चा की। संशोधित निपुण लक्ष्य, बाल वाटिका, असर, परख, टीएलपीएस, टीएआरएल, कैच अप, आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका के प्रयोग व ट्रैकर भरने, गणित में जोड़, घटाना, गुणा, भाग की अवधारणा, भाषा व गणित सीखने की स्किल, फोर ब्लॉक मॉड्यूल, अंग्रेजी शिक्षण संबंधी अवधारणाएं, जीआरआर मॉड्यूल और भारतीय ज्ञान प्रणाली पर भी चर्चा हुई।
खंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम ने बताया कि प्रशिक्षण से शिक्षकों की दक्षता बढ़ेगी, जिससे निपुण लक्ष्य प्राप्त करने में सुगमता होगी। इस मौके पर विकास वर्मा, नवनीत वर्मा आदि मौजूद रहे।