फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five corona positive came out in palya

पलिया में निकले पांच कोरोना पॉजिटिव

Wed, 12 Aug 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Five corona positive came out in palya
पलियाकलां। पलिया में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसमें शहर के मोहल्ला पठान चार निवासी पति-पत्नी, किसान प्रथम की रहने वाली महिला, चंदनचौकी थाने में तैनात सिपाही शामिल हैं। एक व्यक्ति की स्वास्थ्य विभाग तलाश कर रहा है। उधर सोमवार को निकले कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 52 लोग चिह्नित हुए हैं। इनको होम क्वारंटीन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

मैलानी में 50 की हुई कोरोना जांच
मैलानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सच्चिदानंद ट्रस्ट धर्मशाला में आयोजित कैंप में पचास लोगों की कोरोना जांच की गई। एंटीजन टेस्ट में सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले हुई जांच में नगर के छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। पीएचसी प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि लखीमपुर से आई टीम ने पचास लोगों के सैंपल लिए, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। टीम में लखीमपुर से आए डॉ नुसरत के अलावा फर्मासिस्ट तुषार वर्मा, लैब टेक्नीशियन गुफरान सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

गोला में कहीं सजगता तो कही लापरवाही बरत रहे लोग
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को सीएचसी में लोग कोरोना का रैपिड टेस्ट कराते दिखे। लोगों ने पूछने पर बताया कि कई दिनों से खांसी और हल्का बुखार महसूस हो रहा था सोचा जांच करवा लें कहीं कोरोना तो नहीं। नगर क्षेत्र में जहां एक ओर लोगों में कोरोना के प्रति सजगता दिखाई दे रही है वही लापरवाही भी कम नहीं है। यही कारण है कि बाजार, दुकानों पर लोग बिना मास्क लगाए खरीदारी, भ्रमण करते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना कोविड 19 टीम प्रभारी डॉ गणेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 50 से 70 कोरोना टेस्ट होते हैं। अब तक करीब 12 सौ लोगों का टेस्ट कराया जा चुका है। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक होकर एहतियात बरतने की जरूरत है। इस खतरनाक वायरस का इलाज बचाव से बेहतर कुछ नहीं, लोग आपस में दूरी बनाए रखें मास्क लगाकर चलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed