Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First pay the old bill, then issue the slips

Lakhimpur Kheri News: पहले पुराना हिसाब चुकाओ, फिर जारी करो पर्चियां

Mon, 16 Nov 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
First pay the old bill, then issue the slips
गोला में गन्ना विकास समिति के सचिव को ज्ञापन देते किसान संगठन के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल पर किसानों का पिछले पेराई सत्र का करीब 180 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान न होने तक नई पर्चियां जारी न करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अमन संधू) और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू और भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में गन्ना विकास समिति के सचिव और नायब तहसीलदार रणंजय सिंह को ज्ञापन दिया गया। संगठनों ने कहा कि मिल प्रबंधन ने नए पेराई सत्र से पहले पूरा भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसानों को बकाया नहीं मिला है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, भुगतान में देरी से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। बैंक ऋण की किस्तें जमा न कर पाने से खाते एनपीए हो रहे हैं और कई किसानों के सामने जमीन नीलाम होने की नौबत है। खाद, डीजल, कीटनाशक, सिंचाई और कृषि मजदूरी की लागत भी लगातार बढ़ रही है। संगठनों ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राम कुमार वर्मा, उत्तम यादव, शहीद खान, जाबिर प्रधान, मनदीप सिंह, यशपाल सिंह भदौरिया, सुरिंदर कुमार वर्मा, राज किशोर, रितेश कुमार वर्मा, राजीव पटेल, राजवीर भदौरिया, सुरजीत कुमार और आदर्श कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed