फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Firing bridal reception , child deaths

दुल्हन के स्वागत में हुई फायरिंग, बच्ची की मौत

Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)।
ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Firing bridal reception , child deaths
बंदूक

विज्ञापन
- पिता ने तीन लोगों पर दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट, दो हिरासत में
- एसओ ने कहा हर्ष फायरिंग नहीं, रंजिश में मारी गई गोली

 थाना क्षेत्र के गांव कटहा में दुल्हन के स्वागत में की गई फायरिंग की चपेट में आकर 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिटायर्ड फौजी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूूचना पर घटनास्थल पहुंचे एसओ मनोज कुमार सिंह ने हर्ष फायरिंग से इंकार करते हुए बच्ची को रंजिशन गोली मारे जाने की बात कही।

गांव कटहा निवासी कमलेश यादव ने बताया कि उसके चचेरे भाई के पुत्र अजय का विवाह धौरहरा कोतवाली के गांव सहजटिया निवासी बाबूराम की पुत्री कुसुमा के साथ रविवार को विवाह हुआ है। रविवार को उसकी बारात गई और रात करीब आठ बजे दुल्हन को विदा कराकर ले आई। दुल्हन के गृह प्रवेश की रस्म हो रही थी। इसी बीच परिवार की लड़कियां आ गई जिसमें 10 वर्षीय कीमती देवी भी शामिल थी। वे सभी रस्म अदायगी देखने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली कीमती देवी के पेट में जा लगी। इसके बाद अफरातफरी मच गई। बच्ची तुरंत सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस और परिवार वाले घायल बच्ची को लेकर रविवार रात करीब पौने ग्यारह बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया। निघासन पुलिस ने पिता कमलेश की तहरीर पर रज्जन उर्फ राजेंद्र यादव, रिटायर्ड फौजी शेर सिंह निवासी कटहा तथा रामभरोसे के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की, जिसे बाद में हत्या में तरमीम किया गया। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र और फौजी शेर सिंह को हिरासत में लिया है। एसओ ने बताया कि फायरिंग लाइसेंसी बंदूक से की गई है जो फौजी शेर सिंह की है। बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed