फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Firecrackers burst in Kheri as Team India became T20 champions

Lakhimpur Kheri News: टीम इंडिया के टी-20 चैंपियन बनते ही खीरी में फूटे पटाखे

Mon, 09 Mar 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers burst in Kheri as Team India became T20 champions
उरूज अली
लखीमपुर खीरी/बिजुआ। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के बाद जिले भर में खेल प्रेमियों ने देर रात तक जश्न मनाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत की इस जीत पर शहर से लेकर कस्बों तक क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। मैच के दौरान शहर के चौराहों, बाजारों और मोहल्लों में लोग मोबाइल फोन और टीवी पर एक साथ बैठकर मुकाबला देखते नजर आए। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया, क्रिकेट प्रेमियों की उत्सुकता भी बढ़ती गई।
विज्ञापन

भारत की जीत तय होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। युवाओं ने पटाखे फोड़े, तिरंगा लहराया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कई स्थानों पर लोग सड़कों पर निकल आए और भारत माता के जयकारों के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ क्षेत्र के कस्बा पड़रिया तुला में भी क्रिकेट प्रेमियों ने देर रात चौराहे पर इकट्ठा होकर पटाखे फोड़े और ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस कर खुशी जताई। इस दौरान पूरा इलाका ''हिंदुस्तान जिंदाबाद'' के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर रामू गुप्ता, पंकज राठौर, केके जयसूर्या, सचिन गुप्ता, अखिलेश चौरसिया, सोनू राठौर, राहुल हलदर, अर्जुन गिरि, विशाल त्रिवेदी, विवेक राज, रामलखन राज, बसंत और बिस्सू सहित लगभग दो दर्जन क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
-----------

भारत की बल्लेबाजी शानदार रही। फाइनल जैसे बड़े मैच में 250 से ज्यादा रन बनाना बड़ी बात है। यह जीत हमेशा यादगार रहेगी।
-उरूज अली, क्रिकेट खिलाड़ी
-----------

टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में भी खिलाड़ियों ने दबदबा कायम रखते हुए बेहतरीन खेल दिखाया।
-राजपाल सिंह, खेल प्रेमी
----

मैच बहुत रोमांचक रहा, भारत की जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।
-कनिष्क बरनवाल, क्रिकेट खिलाड़ी
------------

उरूज अली

उरूज अली

उरूज अली

उरूज अली

उरूज अली

उरूज अली

उरूज अली

उरूज अली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed