{"_id":"6aeb72b531b8628bb40d9544","slug":"firecracker-shops-will-be-set-up-away-from-populated-areas-nine-locations-have-been-identified-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-189137-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आबादी से दूर लगेंगी पटाखों की दुकानें, नौ स्थान तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आबादी से दूर लगेंगी पटाखों की दुकानें, नौ स्थान तय
Wed, 04 Nov 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
निघासन। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने क्षेत्र में नौ स्थान निर्धारित किए हैं। इस बार 10 के बजाय नौ स्थानों पर दुकानें लगेंगी।
रकेहटी बाजार में उपयुक्त जगह नहीं मिलने के कारण वहां की दुकानों को निघासन में लगाने पर विचार किया जा रहा है। एसडीएम भावना विमल ने स्थलीय निरीक्षण कर दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कोई भी दुकानदार पटाखों की दुकान नहीं लगाएगा। दुकानें आबादी से दूर निर्धारित स्थानों पर ही लगेंगी। टेंट और तंबू लगाने की अनुमति नहीं होगी। दुकानदारों को दुकान लगाने से पहले टिनशेड बनवाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक दुकान पर पानी से भरी बाल्टी, बालू की बोरी और अग्निशमन विभाग की ओर से उपलब्ध कराया गया सिलिंडर रखना होगा।
उन्होंने दुकानों और घरों में पटाखों का अधिक स्टॉक नहीं रखने तथा दुकानों के आसपास धूम्रपान पर नजर रखने के निर्देश दिए। लोगों से भी अपील की कि निर्धारित स्थानों के अलावा या बिना अनुमति पटाखे बेचने वालों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इन नौ स्थानों पर लगेंगी दुकानें
1. सिंगाही : मेला मैदान
2. लुधौरी : खलिहान की खाली जमीन
3. निघासन : नंदीश्वर बाबा झंडी रोड स्थित भूमि
4. बम्हनपुर : धर्मापुर रोड किनारे जिला पंचायत मैदान
5. बेलरायां : लालापुर-हरद्वाही सीमा स्थित खेल मैदान
6. तिकुनिया : पुष्कर राज के प्लॉट में
7. खैरहना : अनवरी के प्लॉट पर
8. झंडी : पानी की टंकी के पास
9. छेदुई पतिया : विद्यालय के खेल मैदान में