{"_id":"5e3025c88ebc3e4afa1d25b5","slug":"fire-lakhimpur-news-bly393595691","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीरा में आग से दो घर जले, शादी का सामान भी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीरा में आग से दो घर जले, शादी का सामान भी राख
विज्ञापन
गुलरिया। थाना भीरा के मजरा सलामतनगर भट्टा में देर रात अचानक आग लग गई, जिससे दो घर जल गए। एक घर में रखा बेटी की शादी का सामान भी जलकर राख हो गया।
ग्राम पंचायत भीरा के मजरा सलामतनगर भट्टा में मुन्ने वॉचर के घर में आग लग गई। घर में बेटी की शादी के लिए रखा सामान, नकदी और सोने, चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन, अनाज, रजाई, गद्दा आदि जलकर राख हो गया। वहीं दूसरा घर रफीक कुरैशी का भी सभी सामान जल जाने से काफी नुकसान हुआ है। पड़ोस के लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अज्ञात है।