फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire caused by short circuit in pharmacy room of CHC

सीएचसी के फार्मेसी रूम में शार्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 19 Dec 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by short circuit in pharmacy room of CHC
सीएचसी के कक्ष में लगी आग।
पसगवां। सीएचसी में शार्ट सर्किट से लगी आग में फार्मेसी रूम में रखे रिकॉर्ड एवं दवाइयां आदि समान जल गया।
विज्ञापन

बीती रात से शनिवार सुबह तक फार्मासिस्ट अनुराग श्रीवास्तव, वार्ड ब्वॉय गया प्रसाद, सफाई कर्मचारी की इमरजेंसी ड्यूटी थी। सुबह करीब छह बजे फार्मेसी रूम संख्या नौ में धुआं दिखाई दिया। सीएचसी में मौजूद कर्मियों ने फार्मेसी रूम खोलकर आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड और डायल 112 को फोन किया, लेकिन कॉल नहीं लगी। आग पर काफी मुश्किल से दो घंटे में काबू पाया जा सका। आग से मेडिकोलीगल रजिस्टर, दवा, स्टॉक रजिस्टर, बिल बाउचर आदि अभिलेख, एक एलईडी टीवी, फ्रिज, एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, सीलिंग फैन, एन्टीरैबीज इंजेक्शन आदि दवाएं जल गईं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने आग लगने की सूचना पुलिस और विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी है। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कक्ष संख्या 9 में तीन ऑक्सीजन के भरे सिलिंडर रखे थे, लेकिन आग की चपेट में आने से बच गए। लोगों का कहना है यदि सिलिंडर आग की चपेट में आ जाते तो हादसा बड़ा संभव था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर संयुक्त निदेशक सीएचसी पहुंचे
पसगवां। संयुक्त निदेशक डॉ. बीके वर्मा ने पसगवां सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान संविदा डॉ. रूमाना रिजवी अनुपस्थित मिलीं। पता चला कि डॉ. रूमाना 16 अगस्त से अनुपस्थित हैं। इसके अलावा उन्होंने लेबर रूम, टीकाकरण, इमरजेंसी रूम का निरीक्षण किया। शार्ट सर्किट से जले अभिलेखों, दवाओं, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर को भी देखा। लेबर रूम में आशा बहुओं से उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्श काउंसलर शालिनी पांडेय के रूम का निरीक्षण किया। कहा, सीमित संसाधनों में अच्छा कार्य करो। उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने बताया कि बिजली की वायरिंग के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। संयुक्त निदेशक से शिकायत की गई कि सिसौर नासिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वार्ड ब्वॉय के सहारे चल रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए सीएमओ से वार्ता करेंगे। निरीक्षण के समय आराधना अवस्थी, सुधाकर वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, सीजेसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed