{"_id":"58b464224f1c1b7c058309ec","slug":"fire-caused-by-a-gas-cylinder-a-loss-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर से लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर से लगी आग, हजारों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
set fire
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लग गई जिसमें हजारों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना गैस एजेंसी पर दी गई है, किंतु खबर लिखे जाने तक कोई भी कर्मी मौका मुआयना करने नहीं पहुंचा।
अहमदनगर में ध्रुव कुमार की पत्नी गीता देवी ने रविवार की रात चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाना चाहा वैसे ही आग पूरे किचन में फैल गई जिससे वह भी झुलस गई। किचन में रखा आनाज, एलसीडी, वायरिंग तार, एलईडी बल्ब आदि जल गए जिसमें हजारों का नुकसान हुआ है। लगभग आठ माह पूर्व हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनियां में विनोद कुमार मिश्र के घर सिलेंडर से इसी प्रकार आग लग गई थी। तहसील प्रशासन ने अब तक उसका मुआवजा नहीं दिया है। इन लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी से सिलेंडर लाए थे जो लीक हो रहा था, जिससे अचानक आग लग गई।