{"_id":"607dd3a88ebc3ec0be01e9c0","slug":"fire-case-lakhimpur-news-bly4444200141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 50 घर जले, ग्रामीणों की मतदान रोकने की मांग पर मिली लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 50 घर जले, ग्रामीणों की मतदान रोकने की मांग पर मिली लाठियां
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
मझगईं के भगवंतनगर में मतदान बाधित होने के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
मझगईं। इलाके के भगवंतनगर गुलरा में संदिग्ध हालात में एक घर से लगी आग की चपेट में आने से आसपास के 50 घर जल गए। आग के कारण मतदान न बंद करने पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं, जिसमें छह लोग घायल हो गए। बाद में रात आठ बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन
इलाके के भगवंतनगर गुलरा में छविनाथ के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी रामस्वरूप, बलवीर, सरवन, तेजी, प्रभुदयाल, महादेव, श्याम बाबू, हरफूल गौतम, मुन्नालाल, मोहित, अटल आदि के घरों को अपने आगोश में ले लिया। इससे काफी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 50 घर आग की चपेट में आए। उधर घटना के बाद मतदान भी बाधित हुआ। इस बीच ग्रामीणों ने मतदान रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने जब मतदान न रोके जाने का विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बाद में सूचना पर एसडीएम डॉ अमरेश कुमार, सीओ राजेश कुमार, इंस्पेक्टर पलिया सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। देर शाम शुरू हुआ मतदान रात 8 बजे तक जारी रहा। संवाद
मझगईं के भगवंतनगर में मतदान केंद्र के बाहर जमा पुलिस।- फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।