फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire broke out while burning wheat straw, bagasse worth lakhs burnt

Lakhimpur Kheri News: गेहूं की नरई जलाते समय लगी आग, लाखों की बैगास जली

Mon, 28 Apr 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out while burning wheat straw, bagasse worth lakhs burnt
आग से जलता बैगास का ढेर। संवाद
सिंगाही खीरी। कस्बे के मोहल्ला झाला में गेहूं की नरई जलाते समय अचानक भड़की आग ने कोल्हू के मैदान में लगी लाखों रुपये की बैगास जला डाली। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला झाला में खैरीगढ़-सिंगाही संपर्क मार्ग के किनारे चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम के बहनोई असबाउद्दीन का कोल्हू है। इसी के पास रिफाकत का खेत है। सोमवार सुबह करीब दस बजे रिफाकत ने अपने खेत में नरई जलाने के लिए आग लगाई थी। तेज धूप और हवा के चलते आग बेकाबू हो गई और फैलते हुए कोल्हू में रखी खोई तक जा पहुंची। देखते ही देखते खोई जलने लगी।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर नगर पंचायत से पानी का टैंकर मौके पर भेजा गया। बाद में फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। फायर कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग रिहायशी इलाके तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खेत में नरई जलाते समय लोगों ने रिफाकत को तेज हवा में आग न लगाने की सलाह भी दी थी, लेकिन उसने अनसुनी कर दी। नतीजतन लाखों रुपये की खोई जल गई। अनुमानन एक लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed