फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire broke out in two houses in Shankarpur, goods burnt

Lakhimpur Kheri News: शंकरपुर के दो घरों में लगी आग, सामान जला

Sat, 25 Apr 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two houses in Shankarpur, goods burnt
शंकरपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर राख- संवाद - फोटो : सांकेतिक
भीरा। बिजुआ ग्राम पंचायत के शंकरपुर मजरे में बृहस्पतिवार देर शाम भीषण आग लग गई, जिसमें विश्राम पुत्र श्रीकेशन और सुरेश के दो घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, शाम करीब सात बजे विश्राम के घर से आग की लपटें उठीं। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलकर पड़ोस में स्थित सुरेश के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के पहुंचने तक दोनों घरों का सामान जल चुका था।
अग्निकांड में कपड़े, बिस्तर, बर्तन, अनाज, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल अजय गुप्ता को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा और राहत सामग्री दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed