{"_id":"627e3e51f7b30a108d132f84","slug":"fire-broke-out-in-cotton-godown-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: नई बस्ती में रुई के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: नई बस्ती में रुई के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान
Fri, 13 May 2022 05:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 May 2022 05:54 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के नई बस्ती स्थित सुनहरी मस्जिद पीछे रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से करोड़ों की रुई जलकर राख हो गई। दमकलकर्मी आग बझाने में जुटे।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में रुई के गोदाम में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी की नई बस्ती में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। सुनहरी मस्जिद के पीछे रुई के गोदाम लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। करोड़ों की रुई जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। रिहायशी बस्ती होने की वजह से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन