फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire brigade in villages, including many cities burnt many houses

शहर समेत गांवों में धधकी आग, कई घर जले 

Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade in villages, including many cities burnt many houses
आग - फोटो : अमर उजाला
घंटी जाती रही नहीं उठा फायर ब्रिगेड का 101 नंबर, लाखों की क्षति 
विज्ञापन

 जिले में आग का कहर लगातार जारी है। सोमवार की रात शहर के एक बीज भंडार में आग लग गई, जिससे उसमें रखा लाखों रुपये का बीज और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। कई गांवाें में लगी आग से करीब 15 घर और उनमें रखा सामान राख हो गया। मैगलगंज के गांव सदरपुुर में आग लगने की सूचना जब ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नंबर 101 पर सूचना देनी चाही तो घंटी बजती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष है। 
शहर के मोहल्ला गुटैयाबाग निवासी गोवर्धन लाल गुप्ता की गन्ना विकास परिषद के पास बीज भंडार की दुकान है। सोमवार की आधी रात दुकान में आग लग गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने जब दुकान से धुआं उठते देखा तो इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी। सूचना पर दुकान स्वामी और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकलकर्मियों ने बताया कि आग बिजली के शार्टसर्किट होने से लगना प्रतीत हो रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पलियाकलां। गांव बोझवा निवासी रघुवीर के घर सोमवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में रखी चारपाई, कपड़ों समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग ने पड़ोसी वर्मा और रामदुलारे के घर को भी अपने आगोश में ले लिया, जिससे दोनों घरों में रखा सामान जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरमखेड़ा। कोतवाली मैगलगंज की औरंगाबाद चौकी क्षेत्र औरंगाबाद के ग्राम सदरपुर निवासी महेश के घर के बाहर पड़े छप्पर में अचानक आग लग गई, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग न बुझ पाती तो पास के गेहूं के पके खड़े खेत भी चपेट में आजाते। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के टोलफ्री नंबर 101 पर कई बार कॉल की। ग्रामीणों की मानें तो घंटी जाती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे लोगों में नाराजगी है। 

 
शादी के लिए रखा सामान भी जला
पलिया कलां। गांव बोझवा निवासी वर्मा के पुत्र की शादी 18 अप्रैल को होनी थी। शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं थीं। अधिकतर सामान भी खरीदकर घर में रखा गया था। सोमवार की रात लगी आग में सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे परिवार वाले खासा परेशान हैं। अब उन्हें बेटे की शादी को लेकर चिंता सता रही है। 

 
पान के खोखे में लगी आग 
खीरी टाउन। मोहल्ला मुगली टोला निवासी गामा कुरैशी की पान की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे उसमें रखा करीब छह हजार का सामान और तीन हजार की नगदी जल गई। दुकान स्वामी ने रंजिशन आग लगाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed