{"_id":"669ae39b817e1858830e1cd4","slug":"fire-breaks-out-in-kiosk-burnt-body-recovered-from-inside-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-125065-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खोखे में लगी आग, अंदर से जला शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खोखे में लगी आग, अंदर से जला शव बरामद
विज्ञापन
पलियाकला। स्टेशन रोड पर स्थित एक हेयर ड्रेसर के खोखे में अचानक आग लगने के बाद अंदर से एक जला शव बरामद हुआ है। शव किसका है और वह बंद खोखे के अंदर कैसे आया। इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्टेशन रोड पर मोहल्ला रंगरेजान निवासी हनीफ का हेयर ड्रेसर का खोखा है। बृहस्पतिवार को वह खोखा बंद कर घर चला गया था। रात में करीब तीन बजे खोखे में अचानक आग लग गई। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया। खोखा से एक जला शव बरामद हुआ है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि खोखे से शव बरामद हुआ है, लेकिन वह इतना जल गया था कि उसकी शिनाख्त करना काफी मुश्किल है। खोखे में हाईटेंशन लाइन से आग लगने की बात सामने आ रही है, क्योंकि मौके पर तार टूटा मिला है। वहीं बिजली निगम के एसडीओ मयंक चक्रवर्ती ने बताया कि जिस जगह आग लगी है, वहां का हाईटेंशन तार प्लास्टिक से ढका है। अगर तार अगर टूटता तो वह दो हिस्सों में अलग-अलग बंट जाता है। हालांकि जिस जगह खोखा रखा था, उससे दूरी पर तार पड़ा मिला। संवाद